Site icon CHANNEL009

अगली कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेंगे सचिन पायलट: पूर्व विधायक ने दिया बड़ा बयान

सचिन पायलट सोमवार को सवाईमाधोपुर जिले के नेनवाड़ी स्थित देवनारायण मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। पायलट ने यहां राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया।

सचिन पायलट ने कहा कि आज समाज को अपने फायदे के लिए बांटा जा रहा है। ऐसे लोगों से सतर्क रहकर एकजुटता और भाईचारे से रहने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पायलट का स्वागत हुआ और हजारों श्रद्धालुओं में उन्हें देखने और सुनने का उत्साह देखा गया।

‘पायलट आने वाले समय का सितारा’

सवाईमाधोपुर से पूर्व विधायक दानिश अबरार ने मंच से कहा कि राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और उसका नेतृत्व सचिन पायलट करेंगे। पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी कहा कि सचिन पायलट का समय आ गया है और वह प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में चमकेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

मंदिर परिसर में महाराज बालकानंदजी ने शंकर भगवान, सादू माता और सेवानंदजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की। समापन अवसर पर टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा, विधायक इंद्रा मीणा, चाकसू के पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, सपोटरा विधायक घनश्याम महर, पूर्व विधायक दानिश अबरार और कांग्रेस प्रदेश सचिव मुरलीराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version