
1. Clean Max Enviro Energy Solutions IPO
यह अगले हफ्ते का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी करीब 3,100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
-
1,200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू
-
1,900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS)
-
ओपन: 23 फरवरी
-
क्लोज: 25 फरवरी
-
प्राइस बैंड: ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर
-
लिस्टिंग: 2 मार्च (BSE और NSE पर)
ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम करीब 1% है।
कंपनी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर को रिन्यूएबल एनर्जी उपलब्ध कराती है। मार्च 2025 तक यह इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शामिल रही।
FY25 में कंपनी की आय 1,610 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 19.43 करोड़ रुपये रहा।
2. PNGS Reva Diamond Jewellery IPO
यह IPO 380 करोड़ रुपये का है और पूरा फ्रेश इश्यू है।
-
ओपन: 24 फरवरी
-
क्लोज: 26 फरवरी
-
प्राइस बैंड: ₹367 से ₹386 प्रति शेयर
-
लिस्टिंग: 4 मार्च
ग्रे मार्केट में लगभग 4% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी “Reva” ब्रांड के तहत डायमंड और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी बेचती है।
सितंबर 2025 तक कंपनी के 25 शहरों में 34 स्टोर थे।
FY25 में आय 259.11 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 59.47 करोड़ रुपये रहा।
इस IPO में 75% हिस्सा QIBs के लिए आरक्षित है।
3. Omnitech Engineering IPO
यह IPO 583 करोड़ रुपये का है।
-
418 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू
-
165 करोड़ रुपये OFS
-
ओपन: 25 फरवरी
-
क्लोज: 27 फरवरी
-
प्राइस बैंड: ₹216 से ₹227 प्रति शेयर
-
लिस्टिंग: 5 मार्च
कंपनी ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाती है।
FY25 में कंपनी की आय 349.71 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 43.87 करोड़ रुपये रहा।
6 SME IPO भी होंगे लॉन्च
मेनबोर्ड IPO के अलावा 6 SME IPO भी आएंगे। इनमें शामिल हैं:
-
Shree Ram Twistex
-
Kiaasa Retail
-
Accord Transformer and Switchgear
-
Mobilise App Lab
-
Striders Impex
-
Yaap Digital
अगले हफ्ते IPO मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। निवेश करने से पहले कंपनियों की वित्तीय स्थिति और जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है।
