
क्या होगा बदलाव?
रेलवे के अनुसार, अब इन ट्रेनों में शामिल होंगे:
-
2 एसी 2-टियर कोच
-
6 एसी 3-टियर कोच
-
7 स्लीपर (शयनयान) कोच
-
4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच
-
1 पैंट्री कार
-
1 जनरेटर कार
-
1 गार्ड ब्रेक वैन सह लगेज कोच
इस बदलाव से यात्रियों को ज्यादा सीटें, बेहतर सुविधा और आरामदायक यात्रा मिलेगी।
कब से लागू होगा नया बदलाव?
-
ट्रेन संख्या 12336 (LTT–भागलपुर एक्सप्रेस): 12 अप्रैल से
-
ट्रेन संख्या 12335 (भागलपुर–LTT एक्सप्रेस): 7 अप्रैल से
-
ट्रेन संख्या 22312 (LTT–गोड्डा एक्सप्रेस): 9 अप्रैल से
-
ट्रेन संख्या 22311 (गोड्डा–LTT एक्सप्रेस): 12 अप्रैल से
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
इन ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य विवरण जानने के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं।
रेलवे का यह कदम लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा।
