
नक्सलवाद और सुरक्षा पर खास बैठक
8 फरवरी को रायपुर में अमित शाह नक्सलवाद (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म) पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा बलों की रणनीति और आगे की कार्रवाई पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल रहेंगे।
‘छत्तीसगढ़ @ 25’ राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी
इसी दिन अमित शाह ‘छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसमें राज्य के 25 साल के सफर, अब तक हुए विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
9 फरवरी को बस्तर दौरा
9 फरवरी को अमित शाह बस्तर जाएंगे। वे बस्तर पंडूम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित है।
अमित शाह का कार्यक्रम संक्षेप में
-
7 फरवरी: शाम को रायपुर आगमन, होटल में रात्रि विश्राम
-
8 फरवरी: नक्सलवाद और सुरक्षा पर बैठक, अन्य कार्यक्रम
-
9 फरवरी: बस्तर पंडूम महोत्सव में शामिल होकर दिल्ली रवाना
यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और विकास को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
