
अलवर नगर निगम में स्थिति
अलवर नगर निगम में एससी के 13 और एसटी के 2 वार्ड आरक्षित होने की संभावना है। इस हिसाब से एससी के दो वार्ड बढ़ने की उम्मीद है।
पूर्व सरकार के समय नए निकाय बनाए गए थे, जिसमें यह पहली बार चुनाव होंगे। कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण तय करने के निर्देश दिए थे, इसलिए इस बार ओबीसी वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। कोर्ट ने अप्रेल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, इसलिए ओबीसी आयोग द्वारा तय आरक्षण के आधार पर जल्द ही ओबीसी वार्डों की संख्या घोषित होने की उम्मीद है।
जिले की नगरपालिकाओं में एससी-एसटी वार्ड आरक्षण
-
बहादुरपुर: एससी – 5 वार्ड
-
बड़ौदामेव: एससी – 7, एसटी – 1
-
गोविंदगढ़: एससी – 3, एसटी – 1
-
कठूमर: एससी – 7, एसटी – 1
-
लक्ष्मणगढ़: एससी – 4, एसटी – 1
-
खेरली: एससी – 2, एसटी – 1
-
नौगांवा: एससी – 3
-
राजगढ़: एससी – 7, एसटी – 2
-
रामगढ़: एससी – 8
-
थानागाजी: एससी – 7, एसटी – 2
सरकार जल्द ही वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर सकती है, ताकि चुनाव सही समय पर संपन्न हो सके।
