
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे उनकी निजी कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में जयंती फैक्ट्री के पास एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
48 वर्षीय अशोक कुमार मीणा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कोठारी का बास गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता रामकिशन मीणा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
