गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार दोपहर एक बड़ा हवाई हादसा हुआ जब एयर इंडिया का बोइंग 787-8 यात्री विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण मेघाणी नगर इलाके में स्थित एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल पर गिर गया।
विमान में कौन-कौन थे सवार?
एयर इंडिया के अनुसार, इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे:
-
2 पायलट
-
10 क्रू मेंबर्स
-
230 यात्री
इनमें:
-
169 भारतीय नागरिक
-
53 ब्रिटिश यात्री
-
7 पुर्तगाली नागरिक
-
1 कनाडाई यात्री शामिल थे।
घायलों का उपचार जारी, राहत कार्य तेज
हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एयरलाइन ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और एयर इंडिया जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
नोट: हादसे का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) की विशेष टीम मौके पर जांच कर रही है।

