
चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
आग लगते ही ट्रक चालक और क्लीनर तुरंत नीचे कूद गए और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही शाजापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
चार से पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
कुछ देर बंद रहा रास्ता
आग बुझाने के दौरान एबी रोड पर सारंगपुर की ओर जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। आग बुझने के बाद रास्ता फिर से खोल दिया गया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
