Breaking News

इंदौर में बड़ी लापरवाही: रेसीडेंसी कोठी की रसोई में गंदगी, राज्यपाल ने खाने से किया इनकार

मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल जिस रेसीडेंसी कोठी में ठहरे थे, उसी की रसोई में गंदगी, कॉकरोच और सड़ा हुआ खाना मिला। यह देखकर राज्यपाल नाराज हो गए और उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।

राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। वे रेसीडेंसी कोठी के कमरा नंबर 1 और 2 में ठहरे थे। सुबह निरीक्षण के दौरान एडीसी नरेंद्र रावत और अन्य अधिकारियों ने रसोई की जांच की। वहां कॉकरोच और कीड़े घूमते मिले और बर्तन भी गंदे थे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी राज्यपाल को दी, जिसके बाद उन्होंने भोजन नहीं किया।

बेडशीट में भी मिली गंदगी

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग-धब्बे वाली बेडशीट दी गई थी। जब साफ बेडशीट मांगी गई तो कर्मचारी सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद रसोई की जांच की गई, जहां सड़ी-गली सामग्री और गंदगी पाई गई। अधिकारियों ने किचन इंचार्ज को फटकार लगाई।

हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक का कहना है कि उनका भुगतान जुलाई 2023 से बाकी है और हाल ही में उन्हें बहुत कम राशि दी गई है।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है और कलेक्टर को तलब किया गया है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?