
यूनाइटेड प्रॉविंस से उत्तर प्रदेश बनने की कहानी
-
1801 में नवाबों और 1803 में सिंधिया रियासत, 1816 में गोरखों से छीने गए क्षेत्र बंगाल प्रेसीडेंसी में शामिल किए गए।
-
1833 में पश्चिमोत्तर प्रांत (North-Western Provinces) बनाया गया, जिसे आगरा प्रेसीडेंसी भी कहा गया।
-
1856 में अवध को जोड़कर 1877 में संयुक्त प्रांत (United Provinces) बनाया गया।
-
1902 में इसका नाम बदलकर ‘यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध’ रखा गया।
-
1937 में इसे संक्षेप में ‘यूनाइटेड प्रॉविंस’ कहा गया।
-
आज़ादी के बाद 24 जनवरी 1950 को इसका नाम ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
-
2000 में इसके पहाड़ी हिस्से से उत्तराखंड राज्य बना।
पुराने नाम:
सीडेड एंड कॉन्कर्ड प्रोविंस → आगरा प्रेसिडेंसी → उत्तर-पश्चिम प्रांत → यूनाइटेड प्रॉविंस ऑफ आगरा एंड अवध → यूनाइटेड प्रॉविंस → उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में राजधानी और विधान परिषद
-
1921 में लखनऊ में पहली विधान परिषद का गठन हुआ।
-
1935 तक सभी सरकारी कार्यालय लखनऊ में स्थानांतरित हो गए, और लखनऊ को नई राजधानी घोषित किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का महत्व
-
इसे औपचारिक रूप से पहली बार 2018 में मनाया गया।
-
योगी आदित्यनाथ सरकार ने मई 2017 में हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की।
-
यह दिन पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश ने दिए हैं बड़े नेता
-
यूपी ने 8 प्रधानमंत्री दिए हैं: पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वी.पी. सिंह, चंद्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी।
-
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूपी की वाराणसी सीट से सांसद हैं।
उत्तर प्रदेश से भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री
-
गोविंद बल्लभ पंत: यूपी के पहले मुख्यमंत्री (15 अगस्त 1947 – 27 मई 1954)
-
सुचेता कृपलानी: 1963 में भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं
-
मायावती: 1995 में देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं
-
वर्तमान में योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री हैं
उत्तर प्रदेश की यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक धरोहर इसे भारत का सबसे महत्वपूर्ण और जीवंत राज्य बनाती है।
