
सुबह 7 बजे लगी आग
सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने बैंक से धुआं निकलते देखा और तुरंत बैंक गार्ड जमुना तिवारी को सूचना दी। गार्ड ने तुरंत ही बैंक प्रबंधन, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बैंक मैनेजर का हाथ झुलसा
आग बुझाने के दौरान बैंक मैनेजर का हाथ झुलस गया। उन्होंने बताया कि कैश पूरी तरह सुरक्षित है और बैंक में 2 महीने पहले ही फायर ऑडिट करवाई गई थी।
खेत और घर में भी लगी आग, लाखों का नुकसान
कोतमा नगर के पास बुढ़ानपुर गांव में भी रविवार सुबह आग लग गई। किसान प्रेमलाल प्रजापति के घर में लगी आग से धान, लकड़ी, दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान जल गया। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि घर के पास कचरा जलाया जा रहा था, तभी हवा के कारण लपटें प्रेमलाल के घर तक पहुंच गईं। आसपास के लोग और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने काफी मेहनत के बाद आग बुझाई।
👉 गर्मी बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
