
किसानों के लिए बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उनकी उपज की राशि नकद भुगतान के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए और किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
शिक्षा और रोजगार पर जोर
- गांवों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे।
- 22 नई आईटीआई संस्थान खोली जाएंगी।
- 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे 3 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे।
महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाएं
- लाड़ली बहना योजना के लिए 18,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- अटल पेंशन योजना के तहत महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
अन्य बड़े प्रावधान
- सिंहस्थ 2028 (उज्जैन) की तैयारियों के लिए भारी बजट का प्रावधान।
- अटल कृषि ज्योति योजना और मुख्यमंत्री सूर्य किरण योजना के लिए करोड़ों का बजट तय।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट को “हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट” बताया और कहा कि एमपी अब तेज गति से विकास करेगा।
