
क्यों अमानक पाई गईं दवाएं?
जांच रिपोर्ट के अनुसार,
-
कुछ दवाओं में सक्रिय तत्व (Assay) की मात्रा कम/गलत पाई गई।
-
कुछ दवाएं लेबल पर किए गए दावों पर खरी नहीं उतरीं।
इनमें एसिडिटी, संक्रमण, डिप्रेशन, नर्व पेन, खांसी-सांस की बीमारी और मल्टीविटामिन से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। साथ ही मेहंदी/हेयर कलर जैसे कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद भी मानकों पर फेल पाए गए।
ये दवाएं किन बीमारियों में दी जाती हैं?
-
रैबेप्राजोल: एसिडिटी, अल्सर, GERD
-
डॉक्सीसाइक्लिन: बैक्टीरियल संक्रमण
-
नॉर्ट्रिप्टिलीन: डिप्रेशन, नर्व पेन
-
एमोक्सीसिलिन: आम संक्रमण
-
लेवोसाल्ब्यूटामोल/एम्ब्रोक्सोल/ग्वाइफेनेसिन: खांसी और सांस की बीमारी
-
मल्टीविटामिन: पोषक तत्वों की कमी
अमानक घोषित की गई दवाएं और उत्पाद (सूची)
-
रैबेप्राजोल सोडियम कैप्सूल (PR) – एसिडिटी/अल्सर
बॉन-ह्यूर फार्मास्युटिकल्स (बैच: BHC-250701752) -
डॉक्सीसाइक्लिन + लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेट – संक्रमण
टाइम्स फार्मा (बैच: 45143) -
नॉर्ट्रिप्टिलीन टैबलेट – डिप्रेशन/नर्व पेन
प्राइमस फार्मास्युटिकल्स (बैच: PT-0425154) -
एमोक्सीसिलिन डिस्पर्सिबल टैबलेट – संक्रमण
सोमोकेम फार्मास्युटिकल्स (बैच: T-2505545) -
मल्टीविटामिन टैबलेट – पोषण की कमी
हेल्थी लाइफ फार्मा (बैच: 234486) -
रैबेप्राजोल + डॉम्पेरिडोन कैप्सूल – एसिडिटी/अपचन
रेशनी लाइफ साइंसेज (बैच: NBC-012287) -
लेवोसाल्ब्यूटामोल + एम्ब्रोक्सोल + ग्वाइफेनेसिन सिरप – खांसी/सांस की बीमारी
इनोवा कैप्स (बैच: FHYAM015) -
पुशप हेन्ना रेड फास्ट कलर
एम/एस पुशप हेन्ना प्रा. लि., सोजत (बैच: FS-1293) -
मेहंदी कोन (नाज़िया)
एमएस वेनिक इंडिया, ब्यावर (बैच: A1-027) -
शृंगार मेहंदी कोन
एम/एस सांखला मेहंदी उद्योग, सोजत सिटी (बैच: 1025SL)
क्या करें उपभोक्ता?
-
इन बैच नंबर वाली दवाएं/उत्पाद न खरीदें और न इस्तेमाल करें।
-
पहले से खरीदी हों तो दवा विक्रेता या ड्रग कंट्रोल कार्यालय से संपर्क करें।
-
कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे उत्पादों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
