Site icon CHANNEL009

ऑस्ट्रेलिया आम चुनाव: एंथनी अल्बनीज को लगातार दूसरी बार जनादेश, रच दिया नया इतिहास

austrelian pm

मेलबर्न/कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को सम्पन्न हुए आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बार फिर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। यह जीत उन्हें लगातार दूसरी बार मिली है, जिससे वह पिछले दो दशकों में ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

चुनाव के दौरान देशभर में सुबह से मतदान शुरू हुआ और अलग-अलग समय क्षेत्रों की वजह से कहीं-कहीं देर शाम तक चलता रहा। चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान के साथ-साथ वोटों की गिनती भी पूरी कर ली गई और लेबर पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने अपने बेटे के साथ मतदान किया था और अब वे फिर से तीन साल के कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटेंगे।

विपक्ष ने मानी हार, दी बधाई

विपक्ष के नेता पीटर डटन ने अपनी हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री को फोन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम इस चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ।” उन्होंने इसे लेबर पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक मौका बताया।

मतदान हुआ अनिवार्य, मुख्य मुद्दे रहे महंगाई और आवास

ऑस्ट्रेलिया उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहाँ मतदान करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इस चुनाव में भी लगभग 1.81 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनावी मुद्दों में महंगाई और आवास की कमी प्रमुख रहे, जिन्हें लेकर जनता ने स्पष्ट रूप से अपनी राय रखी है।

ऐतिहासिक जीत, नया जनादेश

इससे पहले वर्ष 2022 में भी अल्बनीज के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने सत्ता में वापसी की थी। अब 2025 के चुनाव में मिली लगातार दूसरी जीत से यह साफ है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता ने एक बार फिर अल्बनीज की नीतियों और नेतृत्व में भरोसा जताया है।

Exit mobile version