Site icon CHANNEL009

ओवल टेस्ट 2025: मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी से भारत की 6 रन से ऐतिहासिक जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट 2025 में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने यह मुकाबला सिर्फ 6 रनों के बेहद छोटे अंतर से जीता, जो टेस्ट इतिहास में भारत की सबसे करीबी जीत है।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 106 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जो रूट (105 रन) और हैरी ब्रूक (111 रन) ने मिलकर 195 रनों की साझेदारी की और भारत की परेशानी बढ़ा दी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड यह मैच जीत जाएगा, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने वापसी कर इतिहास रच दिया।

भारत ने ओवल मैदान पर इससे पहले दो बार जीता था — पहली बार 1971 में, जब अजीत वाडेकर कप्तान थे

दूसरी बार 2021 में, विराट कोहली की कप्तानी में अब 2025 में यह तीसरी जीत शुभमन गिल की कप्तानी में आई।

बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 92 रनों की अच्छी शुरुआत की लेकिन 247 पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भारत ने दमदार वापसी की। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन बनाए और आकाशदीप के साथ 107 रन की साझेदारी की। आकाशदीप ने भी शानदार 66 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य दिया।

मैच में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे:

मोहम्मद सिराज – 10 विकेट(4+5)

प्रसिद्ध कृष्णा – 7 विकेट (4+3)

इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पूरे मैच में 17 विकेट लिए और इंग्लैंड की पूरी टीम को हिला कर रख दिया।

Exit mobile version