
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम में 17 और 18 जून 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और इसका उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
कुल 375 पदों पर भर्ती होगी
-
17 जून 2025 को
➤ सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई द्वारा
➤ सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के 300 पद भरे जाएंगे। -
18 जून 2025 को
➤ ग्रीन एग्रीटेक सॉल्यूशन, बिलासपुर द्वारा
➤ फील्ड ऑफिसर (पुरुष) के 25 पद पर भर्ती होगी।
प्लेसमेंट कैम्प में क्या होगा खास?
-
यह पूरी तरह नि:शुल्क है।
-
यह भर्ती सिर्फ निजी कंपनियों के लिए की जा रही है।
-
चयन की प्रक्रिया नियोजक (कंपनी प्रतिनिधि) द्वारा की जाएगी।
-
काम, वेतन और अन्य जानकारियों के लिए प्रत्यक्ष रूप से नियोजक से संपर्क किया जा सकता है।
कैसे भाग लें?
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर कार्यालय परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।
नोट: यह आपके लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर हो सकता है। समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
