Site icon CHANNEL009

कवर्धा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ी सनसनी फैल गई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें लिखा गया है कि दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट को RDX IED से उड़ाया जाएगा।

कश्मीर से आया धमकी भरा मेल

जानकारी के अनुसार, ये मेल कश्मीर से भेजा गया है। जैसे ही कलेक्टर को यह मेल मिला, पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची है और कलेक्ट्रेट परिसर की सघन जांच की जा रही है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का गृह जिला है कवर्धा

बता दें कि डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला भी कवर्धा ही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गई है।

सभी दफ्तर खाली कराए जा रहे हैं

पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सभी सरकारी दफ्तर खाली करवा दिए हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई है और जांच चल रही है।
वहीं एसपी धर्मेंद्र छवाई ने भी कहा कि ई-मेल से धमकी मिलने की पुष्टि हुई है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके में सख्त सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस सतर्क है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Exit mobile version