
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
किडनी को सही तरीके से काम करने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। यदि सादा पानी पीना पसंद नहीं है तो उसमें नींबू या खीरा मिलाकर भी पी सकते हैं।
2. नमक और चीनी कम खाएं
ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है। वहीं ज्यादा चीनी खाने से शुगर बढ़ने का खतरा रहता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए नमक और चीनी का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
3. पेनकिलर दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल न करें
छोटी-छोटी तकलीफ में बार-बार पेनकिलर लेने की आदत किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का अधिक सेवन न करें।
4. सक्रिय जीवनशैली अपनाएं
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना थोड़ा शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है। रोज 30 मिनट टहलना, साइकिल चलाना या हल्का व्यायाम करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही जंक फूड कम खाएं और फल-सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
5. पर्याप्त और अच्छी नींद लें
रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद शरीर को आराम देती है और किडनी को खुद को ठीक करने का समय मिलता है। इसलिए सही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं।
इन सरल आदतों को अपनाकर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं।
