
टोंक जिले के देवली शहर से जयपुर के लिए अब रोजाना सुबह एक नई नॉन-स्टॉप रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा बुधवार, 16 अप्रैल से शुरू होगी।
रोडवेज कार्यालय प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह बस बूंदी डिपो से संबंधित है और हर दिन सुबह 5 बजे देवली रोडवेज बस स्टैंड से सीधे जयपुर के लिए रवाना होगी। बस रास्ते में केवल टोंक, निवाई और चाकसू के बाईपास से ही गुजरेगी। यह बस सुबह करीब 8 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसके बाद यही बस सुबह 9:15 बजे जयपुर से कोटा के लिए वापस रवाना होगी और करीब 12:15 बजे दोबारा देवली पहुंचेगी। फिर वहां से कोटा के लिए आगे बढ़ेगी।
इस सेवा के शुरू होने से देवली और आसपास के हजारों लोगों को जयपुर आने-जाने की बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
पुलिसकर्मियों के लिए भी खुशखबरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर एक बड़ी घोषणा की है। अब राज्य के पुलिसकर्मी रोडवेज की एक्सप्रेस बसों के साथ-साथ सेमी डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
यह फैसला पुलिसकर्मियों के हित में लिया गया है और इससे उन्हें आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
