
पुलिस के अनुसार, इस नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 3 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार सुबह मुठभेड़ स्थल से दो और नक्सलियों के शव मिले, जिसके बाद कुल संख्या तीन हो गई। मौके से एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी जब्त की गई है। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि जंगल बेहद दुर्गम होने के कारण सर्च और तलाशी अभियान काफी मुश्किल बना हुआ है, लेकिन सुरक्षाबल लगातार इलाके में कार्रवाई कर रहे हैं।
C-60 कमांडो शहीद, एक जवान घायल
इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भी नुकसान हुआ है। C-60 कमांडो दीपक चिन्ना मडावी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तड़के जंगल से एयरलिफ्ट कर भामरागड़ उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। उनकी शहादत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
इसी मुठभेड़ में C-60 के एक अन्य जवान जोगा मडावी भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
ऑपरेशन अब भी जारी
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मुठभेड़ के दौरान और कितने नक्सली घायल हुए या भाग निकले। अभियान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
