
अब जानते हैं कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी से B.Tech करने में कितनी फीस लगती है।
B.Tech की फीस
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में B.Tech चार साल का कोर्स है। इसकी फीस ब्रांच के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है।
-
सालाना ट्यूशन फीस लगभग 1.43 लाख से 1.64 लाख रुपये के बीच है।
-
चार साल की कुल ट्यूशन फीस लगभग 4.4 लाख से 6.56 लाख रुपये तक हो सकती है।
-
ट्यूशन फीस के अलावा एग्जाम फीस, आईडी कार्ड फीस आदि अलग से देनी होती है।
-
अगर छात्र हॉस्टल में रहते हैं तो हॉस्टल फीस अलग से देनी पड़ती है।
क्या AI की पढ़ाई होती है?
यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे आधुनिक कोर्स भी कराए जाते हैं।
यहां B.Tech CSE (Artificial Intelligence & Machine Learning) और B.Tech CSE (Artificial Intelligence) जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। इनकी फीस भी लगभग 1.43 लाख से 1.64 लाख रुपये सालाना के बीच रहती है।
एडमिशन कैसे होता है?
B.Tech में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य हैं। तीसरे विषय के रूप में केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कोई तकनीकी विषय होना चाहिए।
-
कम से कम 60% अंक जरूरी हैं।
-
मेरिट CUET या SAT स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है।
इस तरह छात्र अपनी योग्यता और स्कोर के आधार पर यहां दाखिला ले सकते हैं।
