साफ निर्देश: काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि जो भी कर्मचारी अपने काम में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तर में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। साथ ही, सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा कर आम जनता को उसका लाभ पहुंचाया जाएगा।
कौन हैं शाश्वत त्रिपुरारी?
-
मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं।
-
पिता शरद चंद्र मिश्रा दूरदर्शन महानिदेशालय में उप महानिदेशक और मां पूनम मिश्रा यूपी भवन में मुख्य वित्त अधिकारी हैं।
-
शाश्वत ने IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
-
उन्होंने 2019 में UPSC में 78वीं रैंक और 2021 में 19वीं रैंक हासिल की थी।
पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर में ट्रेनिंग के दौरान बांसगांव में वीडीओ, नगर निगम और कैंपियरगंज में जॉइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। वे अलीगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर थे, जहां से उन्हें अब गोरखपुर का CDO बनाया गया है।
अब शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर के विकास में एक नई ऊर्जा और कार्यशैली के साथ काम करेंगे।
