
अब तक 21.61 लाख आवेदन
इस भर्ती में अभूतपूर्व रुचि देखने को मिल रही है। अब तक 21,61,721 आवेदन जमा हो चुके हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं। अनुमान है कि आवेदन की संख्या 24 से 25 लाख तक पहुंच सकती है।
21 मार्च से चल रही प्रक्रिया
21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इन 30 दिनों में औसतन रोजाना 77 हजार आवेदन आए हैं। इस परीक्षा के तहत 53,749 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
परीक्षा की तारीख तय
परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा। परीक्षा को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं।
बोर्ड ने किया साफ, अफवाहों से बचें
बोर्ड के सचिव भागचंद बधाल ने बताया कि कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ गई है, जो कि पूरी तरह गलत है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे ऐसी बातों पर ध्यान न दें और समय रहते आवेदन कर दें।
👉 महत्वपूर्ण बात: आज आवेदन का आखिरी दिन है, अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
