
चीन ने एक अनोखी और खतरनाक तकनीक विकसित की है — एक ऐसा बम जो न तो परमाणु है और न ही उसमें परमाणु प्रक्रियाएं शामिल हैं, फिर भी इसकी विस्फोटक शक्ति बेहद जबरदस्त है।
यह बम मैग्नीशियम हाइड्राइड नामक केमिकल कंपाउंड पर आधारित है, जो अत्यधिक गर्म करने पर हाइड्रोजन गैस छोड़ता है। हाइड्रोजन गैस जैसे ही हवा से संपर्क में आती है, एक तीव्र और शक्तिशाली आग का गोला बनाती है, जो हजारों डिग्री सेल्सियस तापमान उत्पन्न कर सकता है।
इस हथियार में न तो यूरेनियम या प्लूटोनियम जैसे भारी तत्वों का उपयोग होता है और न ही पारंपरिक परमाणु विखंडन या संलयन की कोई प्रक्रिया। यह पूरी तरह रासायनिक प्रतिक्रिया पर आधारित है, इसलिए विस्फोट के बाद कोई रेडिएशन नहीं फैलता।
हथियारों की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव
चीन के 705 रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस तकनीक को विकसित किया है, जो भविष्य में युद्ध के स्वरूप को पूरी तरह बदल सकती है।
यह हथियार पारंपरिक परमाणु हथियारों की तुलना में कम खर्चीला और अधिक गोपनीय है। इसे उन देशों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, क्योंकि यह किसी अंतरराष्ट्रीय परमाणु संधि के दायरे में नहीं आता।
युद्ध की नई रणनीतियाँ
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह हथियार टारगेटेड हमलों में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रभाव परमाणु हथियारों के समान होगा, लेकिन बिना रेडिएशन खतरे के।
यह तकनीक दिखाती है कि भविष्य में हथियार केवल परमाणु तकनीक तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि रासायनिक हथियारों की ताकत भी अत्यधिक बढ़ेगी, जो युद्ध की परिभाषा ही बदल देंगे।
