
निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को प्रेस नोट जारी कर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।
📅 चुनाव का पूरा कार्यक्रम
-
अधिसूचना जारी होगी: 26 फरवरी
-
नामांकन की अंतिम तारीख: 5 मार्च
-
नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च
-
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 9 मार्च
-
मतदान: 16 मार्च (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
-
मतगणना: 16 मार्च शाम 5 बजे से
नामांकन पत्र 26 फरवरी से 5 मार्च तक (सरकारी अवकाश छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने जमा किए जा सकेंगे।
🗳️ कौन करेगा मतदान?
राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे।
विधानसभा की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:
-
भारतीय जनता पार्टी – 54 विधायक
-
कांग्रेस – 35 विधायक
-
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – 1 विधायक
मतदान गोपनीय मतपत्र के जरिए कराया जाएगा।
