
अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार: इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और ग्राम पंचायत सचिव मदन सिंह भी उपस्थित थे। हर साल केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करता है, ताकि पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ सके। इस साल पुरस्कार 15 राज्यों की 45 पंचायतों को दिया गया। हरदीभाठा ग्राम पंचायत को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी गई।
ग्राम पंचायत की प्रमुख उपलब्धियां:
- ग्राम पंचायत हरदीभाठा में साढ़े चार सौ पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया गया।
- 184 लाभार्थियों को पेंशन और 178 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
- 101 बच्चों को आंगनबाड़ी में पंजीकृत किया गया और सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को पोषण भोजन दिया गया।
- 14 महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभ मिला।
ग्राम पंचायत हरदीभाठा में 1361 जनसंख्या है और यहां 14 वार्ड हैं।
