
इससे पहले तहसीलदार अमृता सिंह के नेतृत्व में लोगों को नोटिस जारी कर गुमटियां हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में दुकानदारों ने गुमटियां नहीं हटाईं।
प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह पहुंची और जेसीबी मशीन से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
क्यों की गई कार्रवाई:
-
खरवत चौक पर अवैध गुमटियों के कारण हर समय एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था।
-
अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
-
प्रशासन ने फव्वारा चौक से जिला अस्पताल तक सड़क किनारे लगी गुमटी-ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया।
तहसीलदार अमृता सिंह ने बताया कि शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सभी को पहले ही नोटिस देकर हटाने को कहा गया था, लेकिन जब समय पर गुमटियां नहीं हटीं तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
अब कार्रवाई के बाद चौक का इलाका साफ-सुथरा दिख रहा है और दुर्घटना का खतरा भी कम हो गया है।
