
दुर्ग हत्याकांड
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने बताया कि युवक को होटल में लात-घूँसों से बुरी तरह पीटा गया और बाद में उसे अधमरा हालत में बाहर फेंक दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एनएसयूआई का जिला संयोजक प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बीजेपी का आरोप
दीपक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोग अपराधों में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अपराधियों और माफियाओं का गैंग बन गई है।
संदेश कांग्रेस के लिए
प्रदेश में अपराधों को लेकर बोलने से पहले कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, यह चेतावनी बीजेपी ने दी है।
