
कहां और कैसे करें आवेदन:
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार चंद्राकर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक कार्यालयीन दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय में आकर पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन 25 जून की शाम 4 बजे तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद आने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अन्य जानकारी:
-
सभी प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश निर्देशिका 2025-26 के नियमों के अनुसार ही होंगे।
-
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट या सूचना बोर्ड देख सकते हैं।
नोट: यह विशेष अवसर सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए है, इसलिए पात्रता जांच कर ही आवेदन करें।
