![]()
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मकान की छत, आसपास की गलियों और खुले इलाकों को अच्छी तरह से तलाशा गया, लेकिन पैंथर के होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
कुछ लोगों ने बताया – छत पर देखा था पैंथर
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने पैंथर को मकान की छत पर चलते हुए देखा था। हालांकि थोड़ी ही देर में वह वहां से गायब हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
जंगल पास में होने से आशंका बरकरार
वन विभाग के रेंजर रघुवेंद्र राठौड़ ने बताया कि यह इलाका जंगल से केवल दो किलोमीटर दूर है, इसलिए पैंथर के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में तैनात है और नजर रख रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
रेंजर राठौड़ ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे विशेष रूप से सुबह और शाम के समय सतर्क रहें, अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को नजरों से दूर न रखें। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
