
इस घटना से व्यापारी का परिवार डर गया। सोडाला थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी
डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम ग्यारसी राम उर्फ लक्ष्मण बघेल (उम्र 50 वर्ष) है, जो मूल रूप से धौलपुर का रहने वाला है और जयपुर के सिविल लाइंस में भगत वाटिका में ही रह रहा था।
व्यापारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने 30 मार्च को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडिशनल डीसीपी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि सोडाला थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, शहर से बाहर जाने वाले रास्तों की निगरानी की और टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई।
पुलिस को पता चला कि आरोपी भरतपुर और धौलपुर होते हुए आगरा पहुंचा है। वहां उसने ‘लक्ष्मण’ नाम से एक नया मोबाइल खरीदा, लेकिन चालू नहीं किया ताकि ट्रेस न हो सके। आगरा के रकाबगंज इलाके के एक हॉस्टल में उसे पकड़ा गया और जयपुर लाकर गिरफ्तार किया गया।
अब पुलिस आरोपी से चोरी की गई रकम और जेवरात की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।
