Site icon CHANNEL009

जापान सागर में युद्ध के बादल! उत्तर कोरिया और जापान के बीच टकराव की आशंका

Japan-north-korea-relations-conflict

टोक्यो/प्योंगयांग: जापान सागर में सैन्य तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। उत्तर कोरिया के लगातार हो रहे मिसाइल परीक्षणों और जापान की तेज़ होती रक्षा तैयारी ने इस क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात यही रहे, तो दोनों देशों के बीच कभी भी सैन्य संघर्ष शुरू हो सकता है।

किम जोंग के मिसाइल परीक्षणों ने बढ़ाया तनाव

साल 2025 में अब तक उत्तर कोरिया ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें जापान सागर की ओर दागी हैं। इसके अलावा, हाल ही में उत्तर कोरियाई वायुसेना ने MIG-29 से एक नई एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें चीन और रूस की तकनीकी भागीदारी रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है कि किम जोंग उन की अगली योजना परमाणु-सक्षम मिसाइलों को लेकर हो सकती है।

जापान की प्रतिक्रिया: फ्यूचर वेपन रेलगन की तैयारी

उत्तर कोरिया की आक्रामकता के जवाब में जापान ने भी अपने रक्षा कवच को मज़बूत करना शुरू कर दिया है। इसी महीने जापान ने अमेरिका से तीन F-35 फाइटर जेट प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही, जापान दुनिया के सबसे आधुनिक हथियारों में गिने जाने वाले रेलगन (Railgun) की परीक्षण प्रक्रिया में भी जुट गया है।
यह हथियार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फोर्स से गोला दागता है और इसे 8000 किमी/घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम माना जा रहा है।

रेलगन: भविष्य की जंग का गेमचेंजर?

विशेषज्ञ मानते हैं कि जापान द्वारा विकसित की गई रेलगन न केवल तकनीकी दृष्टि से क्रांतिकारी है, बल्कि यह अमेरिका और चीन जैसी शक्तियों से पहले इसे फील्ड में लाकर रणनीतिक बढ़त भी हासिल कर सकता है। इस सफलता को लेकर किम जोंग उन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर कोरियाई सरकार ने इस पर कहा है कि “जापान की ये तैयारियां युद्ध की सीधी कोशिश हैं, और हम इसे सफल नहीं होने देंगे।”

क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

जैसे-जैसे उत्तर कोरिया और जापान अपनी-अपनी सैन्य ताकतों को बढ़ा रहे हैं, क्षेत्र में शांति की संभावनाएं धुंधली होती जा रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह आसियाई प्रशांत क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती है और अगर कोई मध्यस्थता नहीं हुई, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।

Exit mobile version