
जिला कलक्टर के निर्देश
-
नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों पर अनाधिकृत रोड कट्स और ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर तुरंत बंद किया जाए।
-
दुर्घटना संभावित जगहों की मैपिंग कर सुधार के कदम उठाए जाएं ताकि हादसों में कमी आए।
सड़कों की मरम्मत और साइनेज बोर्ड पर जोर
-
बैठक में खराब सड़कों, ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और साइनेज बोर्ड की स्थिति पर चर्चा हुई।
-
जिला कलक्टर ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर साफ तरीके से लगाए जाएं, सड़क किनारे फेंसिंग करवाई जाए और साइनेज बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं।
जनजागरूकता पर रहेगा फोकस
-
जिला कलक्टर ने कहा कि आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
-
इसके लिए अभियान चलाकर स्कूली बच्चों, युवाओं और वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी जाएगी।
-
विभागों के बीच समन्वय से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
अधिकारियों ने रखे सुझाव
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, डीएसपी राजेन्द्र बुरडक़, जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार सैनी, अधीक्षण अभियंता रामावतार कुमावत और अन्य अधिकारियों ने सुझाव दिए। सभी ने सड़क सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
बैठक में एसडीएम बृजेश कुमार, कपिल कुमार, अनुराग हरित, महेन्द्र सिंह, अमिता मान, रामकिशोर मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
