
पुलिस ने बनाई थी विशेष टीमें
मंगलदीप कॉम्प्लेक्स में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी नागौर जिले का रहने वाला है और उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है।
अवैध हथियारों के गिरोह से जुड़ाव
पुलिस के अनुसार देवेन्द्र अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। आरोपी को फिलहाल दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके।
फायरिंग में दो लोग घायल
इस फायरिंग घटना में छोटूसिंह और अनिल विश्नोई घायल हुए थे। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अनिल विश्नोई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जांच जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग जानबूझकर की गई थी या पिस्टल गिरने से चली। घटनास्थल की जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक और एमओबी टीम ने भी बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस घायलों के बयान का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
