Site icon CHANNEL009

टी-20 वर्ल्ड कप में विवाद: पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग्स लेने का सनसनीखेज आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की एक रिपोर्ट के आधार पर उसने क्रिकेटर मोहम्मद नवाज़ को लेकर निर्धारित प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ये रिपोर्ट नवाज़ के ‘रिक्रिएशनल ड्रग’ (मनोरंजन के लिए नशीले पदार्थों के इस्तेमाल) से जुड़ी है. पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने बीबीसी उर्दू को बताया कि बोर्ड ने मोहम्मद नवाज़ से कहा है कि वे इस मामले पर गुरुवार, 22 अप्रैल आईसीसी को अपना जवाब दें.

आमिर मीर ने यह भी पुष्टि की कि आईसीसी की ओर से भेजी गई मोहम्मद नवाज़ की ड्रग्स रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, जिसके बाद अब पीसीबी आगे की कार्रवाई कर रहा है.

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आईसीसी जांच करता है और अपने निष्कर्ष देता है, जिसके बाद खिलाड़ियों को जवाब देने का मौक़ा दिया जाता है. उनके मुताबिक यह पूरी तरह आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में आता है.

Exit mobile version