
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजना के तीन युवक –
- आकाश चौहान (19 वर्ष)
- चूड़ामणि मांझी (26 वर्ष)
- शुभम चौहान
रविवार शाम को ग्राम रावणगुणा में मेला देखने गए थे। रात में जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तो गांव के बाहर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
राहत नहीं मिलने से दो की मौत
रात के अंधेरे में किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे आकाश चौहान और चूड़ामणि मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम चौहान गंभीर रूप से घायल था। सुबह जब गांववालों ने उन्हें देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। शुभम चौहान की हालत गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ रेफर किया गया।
पुलिस का बयान
तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि दो युवकों का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुभम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
