
धर्मशाला में मैच को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें स्टेडियम परिसर, ट्रैफिक व पार्किंग, स्टेकहोल्डर्स की ठहरने की जगह और खिलाड़ियों के ठहरने वाली जगह शामिल हैं। इन जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर भी प्रतिबंध रहेगा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धर्मशाला पहुंचने पर पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। टीम ने इस स्वागत को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें स्थानीय संस्कृति और गर्मजोशी का प्रदर्शन किया गया है।
