Site icon CHANNEL009

दिल्ली शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल खुद हाईकोर्ट में करेंगे बहस, जज से हटने की मांग

दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब नीति (आबकारी नीति) मामले में आज बड़ा मोड़ आया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर खुद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से इस मामले की सुनवाई से हटने की मांग की है। उनका तर्क है कि इस बेंच से निष्पक्ष सुनवाई होने की उचित आशंका है, इसलिए मामला किसी अन्य बेंच को ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हाईकोर्ट पहुंचे और संभावना है कि वे खुद अपनी पैरवी करते हुए जस्टिस शर्मा के सामने अपनी दलीलें पेश करेंगे

उनकी ओर से दायर ‘रिक्यूजल’ याचिका में जज से अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले की सुनवाई से हटें। आज केजरीवाल इसे व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करके बताएंगे।

Exit mobile version