
बच्चा बदलने का आरोप
यह मामला जिला हॉस्पिटल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में हुआ। बुधवार सुबह अयोध्या नगर निवासी रीना देवी ने सुबह 10:06 बजे बेटे को जन्म दिया, जबकि डोलिका राजवास निवासी प्रियंका पांचाल ने सुबह 10:08 बजे बेटी को जन्म दिया।
प्रियंका के पति विष्णु और ननद रेखा ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
क्या हुआ अस्पताल में?
-
ननद रेखा ने कहा कि अंदर उसे पहले बताया गया था कि लड़का हुआ है।
-
जब उसे कपड़े लेने के लिए बाहर भेजा गया और वापस आई, तो बच्ची होने की बात कही गई।
-
इस पर परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रशासन से डीएनए टेस्ट की मांग करने लगे।
3 घंटे तक चला हंगामा, फिर मामला शांत हुआ
-
अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने परिवार को समझाने की कोशिश की।
-
चिकित्सकों ने कहा कि यह सिर्फ गलतफहमी है, महिला ने पुत्री को ही जन्म दिया है।
-
करीब 3 घंटे तक समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और मामला सुलझ गया।
अस्पताल प्रशासन ने दी हिदायत
अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरके मीना ने स्टाफ को भविष्य में और सतर्क रहने के निर्देश दिए ताकि ऐसी गलतफहमी दोबारा न हो।
