
दौसा: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत, सोमवार को जयपुर रोड स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में एक दिवसीय इन्वेस्टर मीट का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 2094.72 करोड़ रुपये के 95 एमओयू (समझौता ज्ञापन) किए जाएंगे, जिनसे करीब 5818 लोगों को रोजगार मिलेगा।