
छत्तीसगढ़ में सड़कों पर धूल और राख उड़ाने वाले ट्रकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। रायपुर समेत पूरे राज्य में 4776 मालवाहक वाहनों से कुल 80 लाख 87 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
क्यों की गई कार्रवाई?
परिवहन विभाग ने बताया कि कई वाहन बिना तिरपाल लगाए कोयला, राखड़, रेत और डस्ट का परिवहन कर रहे थे। इससे सड़क पर धूल उड़ती थी और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती थी। कई बार इससे दुर्घटनाएं भी हो जाती थीं।
किस आधार पर हुई कार्रवाई?
-
एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई।
-
चेतावनी के बाद भी नियम न मानने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
-
राज्य के 16 चेकपोस्ट और 9 उड़नदस्ता टीमों ने यह कार्रवाई की।
कहां से कितने रुपए वसूले गए?
-
चेकपोस्ट से 3137 वाहनों से 44 लाख 77,800 रुपए वसूले गए।
-
उड़नदस्ता टीमों द्वारा 2639 वाहनों से 36 लाख 9,900 रुपए का जुर्माना लिया गया।
-
सिर्फ रायपुर में 76 वाहनों से 73,600 रुपए वसूले गए।
ट्रक चालकों को चेतावनी
परिवहन अधिकारियों ने ट्रक चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर दोबारा नियम तोड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को हटवाया गया और चालकों को ट्रैफिक जाम न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
यह अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर चलाया गया और आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
