
जांच में पता चला कि घर की पहली मंजिल पर बिना किसी वैध लाइसेंस के आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक दवाओं का निर्माण और दोबारा पैकिंग की जा रही थी। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में खुली दवाएं, पैक की गई दवाएं, लेबल, रजिस्टर, बिल बुक और दवा बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं।
होम्योपैथी की दवाएं भी मिलीं अवैध
सहस्रधारा सेंटर में केवल आयुर्वेदिक ही नहीं, बल्कि होम्योपैथी की दवाएं भी बड़ी मात्रा में अवैध पाई गईं। अब इन दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि पता चल सके कि इनमें क्या मिलावट की गई है।
साथ ही, इन नकली दवाओं की जानकारी दूसरे राज्यों को भी दी जाएगी, ताकि उनकी बिक्री रोकी जा सके और इस अवैध नेटवर्क पर देशभर में कार्रवाई की जा सके।
