नासिक TCS केस में आरोपियों को झटका
5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
नासिक TCS केस में आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने फिलहाल किसी भी आरोपी को राहत देने से इनकार किया है।
सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने अदालत में कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है और जांच अभी जारी है। एजेंसी का तर्क था कि आरोपियों को जमानत मिलने पर जांच प्रभावित हो सकती है।
वहीं, बचाव पक्ष ने अदालत से राहत की मांग करते हुए कहा कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बेल याचिका खारिज कर दी।
इस फैसले के बाद मामले ने एक बार फिर सुर्खियां पकड़ ली हैं। जांच एजेंसियां अब केस से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित लिंक की जांच में जुटी हुई हैं।

