
पार्टी ने तय किया है कि चुनाव से पहले 5 बड़े अभियान चलाए जाएंगे, जिनके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की सोच को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, बूथ स्तर तक कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं ताकि हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
भाजपा चाहती है कि पूरे प्रदेश में उसकी मजबूत पकड़ दिखे। सरकार बनने के बाद कई नए चेहरों को मौका दिया गया था, अब ये चुनाव उनके काम की परीक्षा भी होंगे। इसलिए पार्टी जनता के बीच जाकर अपने काम और विचारों को बताने पर जोर दे रही है। साथ ही, अलग-अलग सामाजिक वर्गों से जुड़ने और संगठन को सक्रिय रखने की भी योजना है।
भाजपा के प्रमुख कार्यक्रम
- 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम
- 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
- “एक बूथ-नारी मजबूत” अभियान
- 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
- 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती
संगठन की बैठक में चर्चा
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में आने वाले चुनावों की तैयारी और संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। पिछले तीन महीनों के काम की समीक्षा की गई और आगे चुनाव जीतने के लिए जरूरी कदमों पर भी विस्तार से बात की गई।
