Site icon CHANNEL009

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि नीतीश कुमार राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जा सकते हैं। अब उनके राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

एक ही गाड़ी में पहुंचे विधानसभा

नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अमित शाह, नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। इसके अलावा ललन सिंह, मंगल पांडे और अशोक चौधरी सहित कई नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।

नामांकन के बाद सीएम आवास लौटे

नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार और अमित शाह स्टेट गेस्ट हाउस गए। वहां कुछ समय बिताने के बाद नीतीश कुमार वापस एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास लौट गए।

Exit mobile version