Site icon CHANNEL009

पंडवानी गायिका तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के ICU में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 70 वर्ष की तीजन बाई साल 2024 से लकवे (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिनों से वे केवल जूस और फलों पर ही निर्भर थीं

प्रधानमंत्री के दौरे के समय भी हुई थी चर्चा

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत भी हुई थी। फिलहाल एम्स के डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जरूरी इलाज किया जा रहा है।

पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी की विश्व प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने कपालिक शैली में पंडवानी गाकर इस कला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया है। अब तक वे करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं

लोककला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के बड़े नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
उनकी तबीयत खराब होने की खबर से पूरे प्रदेश में उनके प्रशंसकों और कलाकारों के बीच चिंता का माहौल है।

Exit mobile version