सड़क के दोनों ओर वॉक-वे की सुविधा
इस लिंक रोड पर वाहनों के लिए दो लेन बनाई जाएंगी। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों तरफ लगभग सवा मीटर चौड़े वॉक-वे बनाए जाएंगे। साजीदेहड़ा नाले से सुरक्षा के लिए करीब एक मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी।
नाले के पानी के बहाव को बिना प्रभावित किए करीब 350 मीटर लंबे हिस्से में सड़क को ऊंचा (ऐलीवेटेड) कर चौड़ा किया जाएगा।
आपात स्थिति में भी मिलेगी राहत
इस सड़क के बनने से आपातकालीन हालात में परकोटे के अंदर जाना और वहां से बाहर निकलना आसान हो जाएगा। करीब 9.8 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क को 10 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि अगले साल से पहले यहां आवागमन शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और भी आसान हो जाएगी।
