
ममता बनर्जी को घेरा और दी नसीहत
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि –
“आखिर ऐसे संगठन, जो नफरत फैलाते हैं और दंगे करवाते हैं, उन्हें मस्जिद के सामने डीजे बजाकर जुलूस निकालने की अनुमति क्यों दी जाती है?”
उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन ठीक से किया जाए तो दंगे नहीं होंगे।
बीजेपी और संघ पर भी तीखा हमला
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार नफरत फैलाकर दंगे करवाने की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ का असली मकसद धर्म नहीं, बल्कि नफरत फैलाना है।
उन्होंने गांधीजी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा –
“जिस विचारधारा ने गांधी जी की हत्या करवाई, बीजेपी और संघ उसी राह पर चल रहे हैं। इनके नेता आज भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताते हैं, जबकि गोडसे देशभक्त नहीं, देशद्रोही था।”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दिग्विजय सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके तीखे तेवरों से साफ है कि वह बंगाल हिंसा के मुद्दे पर सरकारों को जिम्मेदार मानते हैं।
