Site icon CHANNEL009

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप टीम घोषित, 7 नई खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को महिलाओं के वर्ल्ड कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टीम की कमान ऑलराउंडर फातिमा सना को दी गई है, जबकि मुनीबा अली सिद्दीकी उपकप्तान होंगी।

इस बार टीम में 7 नई खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जिनमें ऐमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदाफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार और सैयदा अरूब शाह शामिल हैं.

पाकिस्तान के मैच कहां होंगे?

BCCI और PCB के बीच हुए हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। भारत में किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी।

पाकिस्तान के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से पहले 16 से 22 सितंबर तक लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम 29 अगस्त से ट्रेनिंग शुरू करेगी, जिसकी निगरानी हेड कोच मोहम्मद वसीम करेंगे।

पाकिस्तान महिला टीम की पूरी वर्ल्ड कप स्क्वाड:

ट्रैवलिंग रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर

Exit mobile version