
पहले भी दिए गए थे निर्देश
माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक जयदीप ने बताया कि इससे पहले 13 जनवरी और 30 जनवरी को स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे कि 31 जनवरी को पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए।
लेकिन समीक्षा में सामने आया कि कई अधिकारी किसी न किसी कारण से निरीक्षण के लिए स्कूलों में नहीं पहुंचे।
7 फरवरी को अनिवार्य निरीक्षण
निदेशालय ने साफ कहा है कि जिन अधिकारियों ने अब तक निरीक्षण नहीं किया है, उन्हें 7 फरवरी को अनिवार्य रूप से अपने आवंटित पीएम श्री स्कूलों का दौरा करना होगा। यह विभाग की ओर से अंतिम मौका माना जाएगा और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब होगी दोहरी रिपोर्टिंग
निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है—
-
अधिकारियों को स्कूल पहुंचकर शाला संबलन मोबाइल ऐप पर निरीक्षण की जानकारी दर्ज करनी होगी।
-
इसके साथ ही परिपत्र में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म में भी पूरी रिपोर्ट भरनी होगी।
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि निरीक्षण कार्य को गंभीरता से लिया जाए और तय समय पर पूरा किया जाए, ताकि पीएम श्री स्कूलों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सही स्थिति सामने आ सके।
